सरकार पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता ने मंत्री को सरेआम लताड़ा, कहा इससे बेहतर तो पिछली…

img

लखनऊ।। कार्यकर्ताओं में योगी सरकार को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। सरकार बनने

के बाद से ही आरोप लगने शुरू हो गए थे कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। अब ये

विरोध खुलकर सार्वजनिक समारोहों में भी शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश एक कैबिनेट

मंत्री को पार्टी कार्यकर्ता ने जमकर खरी खोटी सुनाई।

www.upkiran.org

संतकबीरनगर में एक भाजपा कार्यकर्ता तो इस कदर नाराज हो गया कि उसने योगी की कैबिनेट के मेडिकल शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन को जमकर सबके सामने खरी-खोटी सुना डाली। शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में एक कार्यकर्ता ने मंत्री गोपाल टंडन को सीधे-सीधे नसीहत दे डाली कि जिस कार्यकर्ता ने पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की, उसे आज कोई पूछने वाला नहीं है। कार्यकर्ता बेहद खफा नजर आया। वो मंत्री आशुतोष टंडन के सामने सरे-आम भड़क उठा।

मोदी सरकार के बजट पर लालू ने बीजेपी को दिये 100 में 100 नंबर, कहा…

पार्टी कार्यकर्ता ने मंत्री से कहा कि भाजपा की सरकार में कार्यकर्ताओं का काम नहीं होता है, जबकि पिछली सरकारों के कार्यकाल में कार्यकर्ताओं के काम नहीं रुकते थे। भड़के कार्यकर्ता को मनाने में मंत्री को काफी मुश्किलें पेश आईं। आशुतोष टंडन यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने और विकास कार्यों की समीक्षा करने आये थे। उन्होंने यहां 100 बेड वाले एक महिला हॉस्पिटल के निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।

3 Óñ▓Óñ¥Óñû Óñ▓ÓÑçÓñòÓñ░ CO Óñ¿ÓÑç ÓñÁÓñ┐ÓñÂÓÑìÓñÁÓñòÓñ░ÓÑìÓñ«Óñ¥ Óñ¬Óñ░Óñ┐ÓñÁÓñ¥Óñ░ ÓñòÓÑÇ Óñ▓ÓÑ£ÓñòÓñ┐Óñ»ÓÑïÓñé ÓñöÓñ░ ÓñöÓñ░ÓññÓÑïÓñé Óñ©Óñ«ÓÑçÓññ ÓñåÓñá Óñ▓ÓÑïÓñùÓÑïÓñé ÓñòÓÑï Óñ¡ÓÑçÓñ£ ÓñªÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ£ÓÑçÓñ▓

Related News