Fake Marksheet बनाने का 5 हजार मे हुआ था सौदा, फिर हुआ ऐसा विवाद, खुद ही खोल दिया राज

img

भोपाल, 10 अप्रैल। मध्य प्रदेश की राजधानी मे पॉच हजार रुपये मे दसवी कक्षा की नकली मार्कशीट (Fake Marksheet) बनाने का मामला सामने आया है। दिलचस्प बात यह है कि इसका खुलासा भी उस युवक की शिकायत पर हुआ जिसने फर्जी मार्कशीट बनवाई थी। उसके ओर अंकसूची तैयार करने वाले के बीच पैसौ की बात को लेकर विवाद हो गया।

Fake Marksheet arrested

शिकायत करने वाले युवक ने जालसाज को नकली मार्कशीट (Fake Marksheet) बनाने के लिए ढाई हजार रुपए दे एंडवास दिए थे। ओर मार्कशीट मिलने पर बाकी की ढाई हजार की रकम देना तय हुआ, लेकिन उसने रुपए नहीं दिए। इस बात को लेकर आरोपी और फरियादी के बीच विवाद हो गय। ओर मार्कशीट बनवाने वाले युवक ने उसकी थाने मे शिकायत कर दी।

हालांकि पुलिस का कहना है कि जॉच के बाद मार्कशीट तैयार करने वाले के साथ फिलहाल फरियादी बने युवक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जा सकता है। मामला एमपी नगर इलाके का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोहित शुक्ला पिता बालकिशन शुक्ला (24) ने शिकायत करते हुए बताया कि उसकी पहचान अंकित दुबे नामक युवक से है ओर अंकित के जरिये रोहित की पहचान मनोज शर्मा नामक व्यक्ति से हुई थी।

मनोज ने रोहित को बताया कि उसका परिचित दसवीं की नकली मार्कशीट (Fake Marksheet) बनवाकर दे सकता है। जिसके ऐवज मे मनोज ने पांच हजार रुपए देने की बात कही। रोहित मार्कशीट बनवाने को तैयार हो गया ओर सौदा तय होने पर उसने ढाई हजार रुपए एंडवास दे दिए। कुछ दिन बाद मनोज ने उसे हाईस्कूल नसरूल्लागंज बनी हुई मार्कशीट लाकर दे दी। इसमे स्कूल के प्रिसिंपल की सील ओर साइन भी थे।

नकली मार्कशीट देने के बाद मनोज ने उससे बाकी के ढाई हजार रुपए देने को कहा। इस रकम को लेकर मनोज से रोहित के बची विवाद हो गया। विवाद इतना बढा की रोहित ने उसकी लिखित शिकायत पुलिस से कर दी। शिकायत की जॉच करने क्राइम ब्रांच की टीम नसरूल्लागंज हाईस्कूल पहुंची तो वहॉ पता चला कि मार्कशीट पर प्रिसिंपल की सील ओर साइन नकली है।

शुरुआती जॉच के आधार पर पुलिस ने मनोज शर्मा के खिलाफ धोखाधडी की धाराओ मे मामला दर्ज किया है, ओर आगे की जॉच के आधार पर धाराऐ बढाई जा सकती है। जॉच टीम का कहना है कि मनोज शर्मा के जरिये उस आरोपी को दबोचने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे मनोज ने मार्क शीट बनवाई थी।

Related News