नई दिल्ली॥ बिहार राज्य में एक शराबी पति की हरकतों से तंगआकर पत्नी ने राज्य महिला आयोग में न्याय की गुहार लगाई है। रिश्तों व इंसानियत को शर्मसार करते पत्नी के इल्जाम जानकर सभी सन्न रह गए। उसके मुताबिक, पति हमेशा शराब पी कर नशे में मारपीट करता था। इस दौरान कभी दोस्तों तो कभी बड़े भाई को उसके कमरे में शारीरिक संबंध बनाने के लिए भेजता था। पति की करतूतों से तंगआकर पत्नी अब ससुराल छोड़ मायके में रह रही है।
बिहार राज्य वुमन कमीशन में न्याय मांगने पहुंची युवती का मायके पटना के राजवंशी नगर में है। उसकी शादी 2010 में औरंगाबाद जनपद के करहरा गांव में हुई है। शादी के बाद वह करहरा स्थित अपने ससुराल में रह रही थी। बाद में पति की करतूतों से परेशान होकर उसने ससुराल में रहना छोड़ दिया। उसे 8 और 6 वर्ष की 2 बेटियां हैं। पीड़िता ने बताया कि पति की करतूतों में ससुर, भैंसुर और देवर भी साथ देते हैं। कई बार ससुर ने भी पिटाई की है।
वे बच्चों सहित उसकी हत्या की चेतावनी देते रहे हैं। महिला का आरोप है कि उसके पति का अपनी विधवा भाभी के साथ अवैध संबंध है, जिस कारण वह उसे रास्ते से हटाना चाहता है। ससुर भी पति की दूसरी शादी करवाना चाह रहे हैं। पीड़िता का पति पुलिस कांस्टेबल है।
वुमन कमीशन में जब वह उसपर आरोप लगा रही थी, वह वहां मौजूद था। उसने तमाम आरोपों को बेबुनियाद करार दिया। वुमन कमीशन के हस्तक्षेप के बाद वह पत्नी और बच्चों को पटना में रखने के लिए तैयार हो गया है। वुमन कमीशन मामले को लेकर गम्भीर है।