लड़की के साथ हो रहा था गैंगरेप, महिला और शख्स कर रहे थे हैवानों की मदद

img
 कोलकाता। बंगाल के पूर्व बर्द्धमान जिले के कालना में 22 वर्षीय आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। पता चला है कि लड़की के साथ जब सामूहिक दुष्कर्म हो रहा था तब एक महिला और एक अन्य शख्स पहरा दे रहे थे।
gangrape

एक युवक अरेस्ट

जिले के पुलिस अधीक्षक भास्कर मुखर्जी ने बताया कि हमने पीड़िता के आरोपों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक आदिवासी युवक को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता अपने ससुराल वालों के साथ रह रही थी।

महिला चार लोग मौजूद थे

वह मंगलवार रात तकरीबन 10:30 बजे बाहर गई थी। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने कहा है कि उसने घर के बाहर कुछ रोशनी देखी तो वह देखने के लिए गई। लेकिन जैसे ही वापस लौटी, कुछ लोगों ने उसपर पीछे से हमला कर दिया। उसे खेत में ले गए, जहां पर दो व्यक्तियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, एक महिला समेत वहां पर चार लोग मौजूद थे। बदमाशों के चेहरे ढके होने की वजह से पीड़िता उनकी पहचान नहीं कर सकी। लेकिन बाद में पुलिस ने जांच करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसका नाम दकतर हेम्ब्रम है, जिसकी उम्र 24 साल है।
इसके बाद, रात में लगभग 3 बजे पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंच सकी, जहां से उसे गांववालों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जब यह घटना हुई, तब उसका पति घर पर मौजूद नहीं था। पीड़िता की सास ने कहा कि उसने बताया है कि वह किसी का भी चेहरा नहीं देख सकी, क्योंकि रात हो चुकी थी और आरोपियों के चेहरे ढके हुए थे। लेकिन उसने यह बताया है कि पूरे गैंग में एक महिला भी थी।
Related News