स्टेट बार एग्जाम में फेल हुए इस राजकुमारी के पति, प्यार के लिए छोड़ दिया था शाही दर्जा

img

जापान की राजकुमारी माको ने हाल ही में शाही परिवार के ‘खिलाफ’ जाकर अपने बॉयफ्रेंड केई कोमुरो से शादी कर ली थी। इस शादी को करने के लिए राजकुमारी को शादी दर्जा तक छोड़ना पड़ा था। अब खबर आ रही है कि राजकुमारी माको के पति कोमुरो न्यूयॉर्क स्टेट बार एग्जाम को पास नहीं कर पाए हैं। एक्जाम को पास करने वालों की लिस्ट में उनका नाम नहीं है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

princess mako

एक रिपोर्ट के अनुसार जापान की राजकुमारी माको के पति कोमुरो ने इस साल गर्मी की शुरुआत में न्यूयॉर्क स्टेट बार के एग्जाम दिया था। इसका रिजल्ट बीते शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्टेट बोर्ड ऑफ लॉ एक्जामिनर्स की वेबसाइट पर पोस्ट कर दिया गया था लेकिन सफल उम्मीदवारों में कोमुरो का नाम नहीं था। हालांकि, फेल होने के बाद कोमुरो ने कहा है कि वह पढ़ाई जारी रखेंगे और फरवरी में फिर से एग्जाम देंगे। वहीं उनकी पत्नी माको ने कहा है कि वह अपने पति की पढ़ाई में हर तरह का सहयोग करती रहेंगी।

कौन हैं राजकुमारी माको?

गौरतलब है कि 29 साल की राजकुमारी माको जापान के पूर्व सम्राट अकिहितो की पोती हैं। माको ने साल 2017 में अपने ब्वॉयफ्रेंड कोमुरो से सगाई की थी। कोमुरो एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं और अमेरिका की एक लॉ कंपनी में काम करते हैं। कोमुरो ने साल 2013 में माको के सामने अपने प्यार का प्रस्ताव रखा था। पिछले हफ्ते तमाम विरोधों के बावजूद कोमुरो और माको ने शादी कर ली थी। इस शादी के लिए माको को शादी दर्जे का परित्याग करना पड़ा था।

Related News