BJP में मचा हड़कंप, अब कोरोना की चपेट में आया ये मुख्यमंत्री

img

नई दिल्ली॥ वर्तमान में कोविड-19 महामारी का प्रकोप तेजी से फ़ैल रहा है। हर रोज़़ मरीजों की संख्या बढ़ती ही चली जा रही है। अब तक देश में पीड़ितों का कुल आंकड़ा चालिस लाख के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में आप सभी जानते ही होंगे कोविड-19 महामारी की चपेट में सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि कई VIP हस्तियां भी आ रही हैं।

bjp

अब हाल ही में खबर के अनुसार गोवा के सीएम प्रमोद सावंत की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल गोवा सीएम होम क्वारनटीन हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने सम्पर्क में आए लोगों को होम क्वारनटीन होने की सलाह दी है। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया है।

आप देख सकते हैं गोना मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि सभी को सूचित करना चाहता हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं असिम्टोमेटिक हूं और इसलिए होम क्वारनटीन हूं। मैं घर से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना जारी रखूंगा। जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें आवश्यक सावधानी बरतने का उपदेश दिया जाता है।

 

Related News