ऐसे घरों में हमेशा रहती अशांति और कंगाली

img

घर में खुशहाली के लिए वास्तु का सही होना भी महत्वपूर्ण है। वास्तुशास्त्र में घर में रखी चीजों की भी अपनी एक दिशा होती है। कहा जाता है कि हम जिस जगह घर का सामान रखते हैं, इसका प्रभाव हमारी लाइफ पर पड़ता है। कुछ घरों में हमेशा किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता है या उस घर में अक्सर लोग बीमार रहते हैं। इन सभी बातों का कारण वास्तु दोष भी हो सकते हैं।

house

आज हम आपको कुछ ऐसी ही बताने जा रहे हैं जिसे ध्यान रख इन वास्तु दोषों से बचा जा सकता है। ये हैं 5 ऐसे वास्तु दोष जिनकी वजह से घर में हमेशा अशांति बनी रहती है।

  • वास्तुशास्त्र में बताया जाता है कि घर का मेन गेट घर के अन्य दरवाजों से बड़ा होना चाहिए। अगर मेन गेट दूसरे दरवाजों से छोटा हो तो पैसों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
  • सूर्योदय के वक्त घर की ख‌िड़क‌ियां खुली रखनी चाह‌िए। इससे सकारात्मक उर्जा घर में प्रवेश करती है।
  • घर के दरवाजों के पीछे किसी भी तरह के हथियार या डंडा आदि नहीं रखना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के बीच विवाद भी स्थिति बन सकती है।
  • घर के किसी भी बेडरूम में वॉश बेस‌िन नहीं होना चाह‌िए। इससे वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
  • निवास स्थान का मुख्य दरवाजा काले रंग का नहीं होना चाह‌िए। वास्तु के अनुसार इससे परिवार के मुख‌िया को धोखा, अपमान और लगातार नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

 

Related News