पीएम मोदी के इन 3 फैसलों से लाखों लोगों की बची जिंदगी, नागरिकों में खुशी

img

नई दिल्ली॥ मोदी सरकार ने 24 अप्रैल को कहा कि COVID-19 को हिंदुस्तान COVID-19 के संक्रमण को कम करने में सफल रहा है। इसके लिए कई आंकड़े भी पेश किए गए। सरकार ने कहा है कि 21 मार्च को संक्रमण डबल होने का जो दर तीन दिन था, वह अब 24 अप्रैल को 10 दिन है।

इस दौरान मोदी सरकार की तरफ से तीन अहम फैसलों का जिक्र किया गया है। जिनमें देशव्यापी लॉकडाउन, अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट पर पाबंदी और कोरोना टेस्टिंग के साथ-साथ क्वारंटाइन करने का निर्णय शामिल है। जिससे लाखों लोगों की जिंदगी बच गयी। COVID-19 को लेकर गठित देश के 11 में से दो ग्रुप के अफसरों ने बताया कि हिंदुस्तान की रणनीति की सफलता को पहचानना अहम था। यह आगे और भी अधिक पॉजिटव परिणाम देगा।

एक समूह के चेयरमैन ने कहा कि 21 मार्च को देश में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 300 थी, इसका डबलिंग रेट 3.2 और 3.३ दिन था। इसका बाद जनता कर्फ्यू लगाया गया। 23 मार्च के आसपास स्थिति बदली। बडलिंग रेट बढ़कर 5 दिन पर पहुंच गया। 6 अप्रैल के बाद ये बढ़कर दस दिन हो गया है। ये लॉकडाउन का परिणाम था। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन ने हिंदुस्तान में लोगों की जान बचाने का काम किया है।

पढि़ए-क्या मच्छरों के काटने से फैलता है CORONA, जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा

Related News