UP: साईं मंदिर से चोरों ने उड़ाया चांदी से बना सिंहासन, पुलिस जांच में जुटी

img

नोएडा, 01 अगस्त। उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में चोरों ने भगवान तक को नहीं बख्शा। यहां के सेक्टर 39 थाना अंतर्गत सेक्टर 37 अरुण विहार में बने साईं मंदिर में चोरों ने अपना हाथ साफ कर लिया। चोर चांदी से बनी साईं बाबा के सिहांसन और अन्य महंगी चीजें उड़ा ले गए।

sai noida temple

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस को जानकारी मिली कि सेक्टर 37 स्थित अरुण विहार में सनातन धर्म मंदिर में चोरी हो गई है।

arun vihar noida sai mandir

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि अज्ञात चोरों ने मंदिर का छत्र, दो शेर चांदी के और साईं बाबा जिस सिंहासन पर बैठे हैं उसका आधा हिस्सा चुरा कर फरार हो गए हैं।

रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया है। दो संदिग्ध सेक्टर के वार्ड आठ में घूमते कैद हुए हैं। जांच की जा रही है, जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।

Related News