उत्तर प्रदेश ॥ यूपी स्थित बुलंदशहर सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक वीरेंद्र सिरोही का निधन हो गया। दिल्ली के हॉस्पिटल में उनका निधन हुआ है। परिवार के लोगों के अनुसार, वो बहुत वक्त से बीमार चल रहे थे। पिछले 9 फरवरी से दिल्ली के हॉस्पिटल में एडमिट थे।
आपको बता दें इस बार चुनाव जीते के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने बहुत सुर्खियों में थे। उन्होंने अपने स्वागत समारोह में कहा था पुलिस को हमने खुली छूट दी है, गुंडे-बदमाशों की तोड़ दो टांग…! वीरेंद्र सिरोही बुलंदशहर सदर से एमएलए थे। वो पूर्व में कैबिनट मंत्री भी रहे चुके थे।