अभी- अभीः देश की इस जानी मानी हस्ती की अचानक हुआ निधन, बॉलीवुड में…

img

आज देश की एक और बड़ी हस्ती का देहांत हो गया। थक व कथकली को एक धागे में पिरोकर डांस की नई फॉर्म बनाने वाले फेमस नर्तक अस्ताद देबू का निधन हो गया है। अस्ताद देबू के परिवार की ओर से सूचना दी गई है कि गुरुवार सुबह ही उनका निधन मुंबई में हुआ। अस्ताद देबू की उम्र 73 वर्ष थी।

bollywood

परिजनों के अनुसार अस्ताद देबू कुछ वक्त से बीमार थे जिसके बाद 10 दिसंबर की सुबह उनका निधन हो गया। फैमिली ने अपने एक मैसेज में कहा है कि अपनी कई अच्छे परफॉर्मेंस के दम पर अस्ताद देबू ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई, आज वो अपने पीछे बड़ी विरासत छोड़कर गए हैं।

आपको बता दें कि अस्ताद देबू की गिनती उन नर्तकों में होती है, जिन्होंने आधुनिक और पुराने जमाने के इंडियन नृत्य को एक किया और युवा पीढ़ी के सामने पेश किया। वह इंडियन डांस को ही आगे बढ़ाते थे, लेकिन एक बार उन्होंने कहा था कि अधिकतर भारतीय ही उनके इस नृत्य को पश्चिमी सभ्यता से प्रभावित मानते हैं। अस्ताद देबू बॉलीवुड में भी कार्य कर चुके हैं।

 

Related News