4 Boyfriend के साथ रहती है ये महिला, एक पार्टनर से हुई प्रेग्नेंट, बोली- अब तो चारो होंगे बाप !

img

अजब-गजब डेस्क. अपने 4 Boyfriend के साथ रह रही महिला के गर्भवती होने के बाद वह सुर्खियों में है। ये महिला अपने 3 Boyfriend के साथ अमेरिका के फ्लोरिडा में रहती है वहीं चौथा Boyfriend अलग रहता है। इस रिलेशनशिप के खुलासे के बाद महिला के घरवालों ने नाराजगी भी जाहिर की है। लेकिन महिला का कहना है कि उनके सारे दोस्तों को उनके सभी पार्टनर के बारे में पता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के फ्लोरिडा में टोरी ओजेडा नाम की महिला एक ही वक्त में 4 Boyfriend के साथ रिलेशनशिप में रहती है। महिला एक पार्टनर के साथ Pregnant हो गई है। इसके बाद महिला का कहना है कि हम पांचो लोग मिलकर होने वाले बच्चे की परवरिश करेंगे। Pregnent महिला टोरी ओजेडा ने कहा- ‘बच्चे की परवरिश करने के लिए हम सभी काफी उत्साहित हैं।

पहले पार्टनर मार्क (18) से टोरी की मुलाकात हाईस्कूल में हुई थी। इसके दो महीने बाद ट्रैविस (23) के साथ भी महिला रिलेशनशिप में आ गई। आगे चलकर टोरी म्यूचुअल फ्रेंड एथन (22) और क्रिस्टोफर (22) के प्यार में भी पड़ गई। क्रिस्टोफर ही होने वाली बच्ची का पिता है। टोरी फरवरी में बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

टोरी ने कहा कि प्रेग्नेंसी के वक्त के आधार पर संभवत: क्रिस्टोफर ही बच्चे का बायोलॉजिकल पिता है। लेकिन जैसा कि मैं सोच पा रही हूं, हम सब मिलकर उसे बड़ा करेंगे, मतलब सभी चारों उसके पिता होंगे।

Related News