भारत के इस राज्य ने जीती CORONA से जंग, मुख्यमंत्री ने बताया कैसे किया कंट्रोल

img

नई दिल्ली ।। CORONA__VIRUS से पूरी दुनिया इस वक्त जूझ रही है। चीन से फैले CORONA__VIRUS ने पूरे विश्व में हाहाकार मचा रखा है। CORONA__VIRUS की शुरुआत चीन के वुहान प्रांत से हुई थी। अब तक इस महामारी के चपेट में पूरे विश्व में 15 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं। वहीं दुनिया में CORONA__VIRUS का पहला मामला आए 100 दिन पूरे हो गए हैं। चीन के वुहान में 31 दिसम्बर को पहला CORONA__VIRUS का मामला आया था।

वहीं हिंदुस्तान में कोरोना का सबसे पहला केस केरल में आया था। पूरे विश्व में पहला मामला दर्ज हुए 100 दिन हो चुके हैं। जिस पर केरल के सीएम पिनरई विजयन ने ट्वीट के जरिए बताया है कि उन्होंने कोरोना को कैसे कंट्रोल किया है। केरल राज्य के CM पिनरई विजयन ने शुक्रवार को सुबह ट्वीट करते हुए बताया कि उन्होंने कैसे राज्य में पहला केस आते ही कई तरह के एक्शन लिए हैं। केरल के मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि COVID19 के 100 दिन| केरल की कहानी पहला मामला दर्ज हुए 100 दिन हो चुके हैं।

258 सक्रिय मामले,97 बरामद, कुल पुष्टि: 357, मृत्यु: २, 12,710 नमूनों का परीक्षण किया गया। उन्होंने ट्वीट में ये भी बताया कि राज्य में विशेष CORONA हॉस्पिटल बनाए गए है, जो सिर्फ CORONA__VIRUS से पीड़ित लोगों की देखभाल कर रहे हैं। इसके अलावा केरल में 1,251 सामुदायिक रसोई है। जिसमें 28 लाख से अधिक (28,08,650) लोगों को खाना खिलाया जा चुका है। 3,676 को शेल्टर किया गया है।

पढ़िए-तबलीगी जमात के समर्थन में उतरी मोदी सरकार, कही ऐसी बात कि नफरत फैलाने वालों के उड़ गए होश

Related News