शौचालय का विवाद, शौच जाने पर महिला की पिटाई

img

उत्तर प्रदेश ॥ घर में शौचालय बनवाने और शौचालय में शौच के लिए जाने के लिए जहां केन्द्र व प्रदेश सरकार हर प्रकार की आर्थिक सहयोग करके लोगों को जागरुक कर रही है। वही फतेहपुर में शौचालय को लेकर पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि शौच जाने पर परिजनों ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दिया। पिटाई से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं महिला ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार करते हुए घर के बने शौचालय में शौच करने देने की मांग की है।

Shauch karane ko lekar Mahila ki pitai

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी गौतम नगर के रहने वाली संजीदा पत्नी मोहम्मद राशिद को उसके जेठ जेठानी व अन्य पारिवारिक लोगों ने इतनी बुरी तरह पीटा की घायल होने के बाद बेहोशी हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल संजीदा ने बताया कि उसके जेठ और जेठानी घर में बने शौचालय में उसको जाने नहीं देते जिससे मजबूरन उसे अपने पति व बच्चों के साथ पड़ोस के शौचालय में जाना पड़ता है। घर में बने शौचालय में शौच करने को लेकर बार-बार उनका घर में विवाद होता है। हालांकि उसने यह भी बताया उसके ससुर द्वारा बंटवारा किया जा चुका है। बंटवारे की वसीयत रजिस्ट्री भी हो चुकी है लेकिन जेठ जेठानी लगातार उसे परेशान करते रहते हैं। आज फिर शौच करने जाने पर विवाद हुआ उसके वाद उसके जेठ व जेठानी ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से शिकायत कर न्याय की मांग कर रही है।

कोतवाल रवीन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी। जांच की जा रही है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जायेगी। पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती करा कर ईलाज कराया जा रहा है।

Related News