लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स लगाने का फैसला लिया गया है. इस एक्सप्रेस-वे पर 1 मई से टोल टैक्स लगना शुरू हो जाएगा. यूपी सरकार के सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक आगरा एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भी टोल टैक्स लगेगा.
आगरा एक्सप्रेस-वे पर 2.15 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से टोल टैक्स लगता है। यदि इस दर के आधार पर टोल टैक्स निर्धारित किया जाता है तो लखनऊ से गाजीपुर जाने के लिए चालक को 731 रुपये देने होंगे। लखनऊ और गाजीपुर के बीच पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की लंबाई 340 किमी है। योगी आदित्यनाथ कैबिनेट से टोल टैक्स को मंजूरी मिलने के बाद अब कंपनी का चयन टोल ऑपरेशन के लिए किया जाएगा.
स्थान का नाम | इंटरसेक्टिंग रोड नंबर | इंटरसेक्टिंग रोड | लखनऊ से दूरी | संभावित टोल दर |
बाराबंकी | एसएच 13 | हैदरगढ़ बाराबंकी रोड | 36 किलोमीटर | 77 रुपये |
रुदौली | एसएच 31 | इन्हौना-रुदौली रोड | 58 किलोमीटर | 125 रुपये |
रायबरेली | एसएच 15 | रायबरेली-फैजाबाद रोड | 81 किलोमीटर | 174 रुपये |
सुल्तानपुर | एसएच 19 | सुल्तानपुर-फैजाबाद रोड | 121 किलोमीटर | 260 रुपये |
अकबरपुर | एनएच 232 (NH 128) | सुल्तानपुर अकबरपुर रोड | 138 किलोमीटर | 297 रुपये |
दोस्तपुर | एमडीआर 113ई | अकबरपुर-दोस्तपुर रोड | 161 किलोमीटर | 346 रुपये |
जौनपुर के लिए | एसएच 5 | अकबरपुर-जौनपुर रोड | 182 किलोमीटर | 391 रुपये |
आजमगढ़ | एनएच 233 (NH 28) | आजमगढ़-टांडा रोड | 234 किलोमीटर | 503 रुपये |
मऊ | एसएच 34 | आजमगढ़-मऊ रोड | 253 किलोमीटर | 544 रुपये |
मऊ | एसएच 34 | मऊ गाजीपुर रोड | 294 किलोमीटर | 632 रुपये |
बलिया लिंक | बलिया लिंक रोड | प्रस्तावित बलिया लिंक रोड | 329 किलोमीटर | 707 रुपये |
गाजीपुर | एनएच 19 (NH 31) | एनएच 19 गाजीपुर | 340 किलोमीटर | 731 रुपये |