सेब और पेट्रोल से भी महंगा हुआ टमाटर, ये सब्जियां भी हुईं पहुंच से बाहर, जानें क्यों बढ़ी महंगाई

img

नई दिल्ली। सब्जियों के दामों में लगातार हो रही वृद्धि ने आम जनता के लिए बड़ी मुश्किल पैदा कर दी है। बताया जा रहा है कि कई दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से सब्जियों के दाम अचानक से बढ़ गए हैं। सब्जी व्यापारियों का कहना है कि, फ़िलहाल दामों में अभी कोई कमी आने की उम्मीद नहीं है। बता दें कि इन दिनों प्याज, टमाटर और परवल समेत अन्य तमाम सब्ज़ियों के दाम आसमान छू रहे हैं।

vegetables

आसमान पर चढ़े सब्जियों के भाव

बता दें कि हमेशा सर्दियों के सीजन में 20 रुपये की कीमत पर मिलने वाला टमाटर इन दिनों मंडियों में 80 रुपये से 100 रुपये किलो के भाव बिक रहा है जबकि 15 दिन पहले तक सभी सब्जियों के दाम सामान्य थे, लेकिन अब टमाटर, आलू, प्याज, मटर सहित सभी सब्जियां काफी महंगी हो गई हैं। हर सब्जी में प्रतिकिलो के हिसाब से पांच रुपये से लेकर 30 रुपये तक इजाफा हुआ है।

फल के भाव

सेब, 60 से 80 रुपए प्रति किलो

संतरा, 160 से 200 रुपए प्रति किलो

अनानास, 50 से 70 रुपए प्रति किलो

लीची, 140 रुपए प्रति किलो

पपीता 50, रुपए प्रति किलो

अंगूर 250 रुपए प्रति किलो

जामुन 50 से 80 रुपये प्रति किलो

नाशपाती, 40 रुपये प्रति किलो

मौसमी- 80 रुपये प्रति किलो

केला- 50 से 60 (केले के दाम रुपये प्रति दर्जन)

सब्जियों के दाम (रुपये प्रति किलो में)

सब्जी,      15 दिन पहले दाम,        अब

आलू       12 से 16                    14 से 18

भिंड़ी          20                            30

प्याज         30                            40

मटर          60                            100

बैंगन          15                             30

अदरक       60                              100

लहसुन     90 से 100                  120 से 140

 

बारिश के चलते बढ़े दाम

सब्जियों की महंगाई को लेकर जब व्यापारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, सब्जी की कीमतों में इजाफा लगातार हो रही बारिश की वजह से हुआ है। उन्होंने बताया कि अधिक बारिश होने की वजह से काफी मात्रा में सब्जियां खेतों में ही खराब हो गई और नई सब्जी आने में अभी कम से कम एक से डेढ़ महीने का समय लग सकता है। यही कारण कि सब्जियों के दामों के काफी वृद्धि हुई है।

Related News