
नई दिल्ली॥ रेल से यात्रा करने वालों को अब टिकट पर अधिक रूपए खर्च करने पड़ सकते हैं। रेलवे के नए नियम के बाद टिकट महंगा हो सकता है। दरअसल, इंडियन रेलवे भी अब हवाई अड्डे की तरह रेलवे स्टेशन पर यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी कर रहा है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन तथा CEO विनोद कुमार यादव ने इसकी सूचना दी है।
हालांकि, ये शुल्क शुरुआत में कुछ ही स्टेशन्स पर वसूला जाएगा। यूजर चार्ज टिकट की राशि में जोड़ा जाएगा। शुल्क जुड़ने से आपका टिकट थोड़ा कोस्टली हो सकता है। रेलवे ने नए ऐलान के बाद कुल रेलवे स्टेशनों के 10 से 15 फीसदी स्टेशनों पर यूजर चार्ज लिया जा सकता है।
इतना होगा यूजर चार्ज
SEO वी के यादव के अनुसार यूजर चार्ज के लिए रेलवे जल्द नोटिफिकेशन जारी करेगा। हालांकि, यूजर चार्ज कितना होगा यह अभी साफ नहीं है। यादव ने बताया कि एक छोटी राशि को ही यूजर चार्ज के रूप में लिया जाएगा। बड़े रेलवे स्टेशनों और भीड़-भाड़ वाले रेलवे स्टेशनों पर यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी है। यूजर शुल्क यात्री टिकट में जोड़ा जाएगा।