राजस्थान।। सिरोही जिले के अनादरा बस स्टैंड पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार के कारण बेकाबू हुए ट्रॉले ने एक जीप को टक्कर मार दी। जीप को टक्कर मारने के बाद ट्रॉले ने वहां खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल हो गए।
घायलों को सिरोही के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनादरा बस स्टैंड पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर जीप से टकरा गया। बाद में वहां खड़े लोगों को कुचलते हुए एक ढाबे से टकरा कर रूक गया।
हादसा होते ही मौके पर कोहराम मच गया। भीड़भाड़ वाले इस स्थान पर लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। पुलिस थाना निकट ही होने के कारण पुलिस भी तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रॉला चालक को गिरफ्तार कर लिया है।