यहां बुरे हाल में अज्ञात महिला का शव हुआ बरामद, दुष्कर्म की आशंका

img

भागलपुर॥ जनपद के सनोखर थाना क्षेत्र के सनोखर- बलबड्डा मुख्य सड़क मार्ग के बिहार-झारखंड सीमा स्थित पकड़िया गांव से सटे बन्नी बहियार के सुनसान क्षेत्र के एक झाड़ी से शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से गांव में खलबली मच गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Women in hotel

लोगों की सूचना पर सनोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को देखने के बाद लोगों ने आशंका जाहिर किया कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से हत्या कर यहां लाकर फेंक दिया है। शव को सुबह लोगों ने शौच जाने के दौरान देखा। शव अर्धनग्न अवस्था में सड़क किनारे झाड़ी में था। महिला के गले में चोट का निशान है, आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई। जिस वजह से महिला की मुंह और नाक से खुन भी निकला हुआ है।

महिला नीला रंग का पजामा एवं छिंट रानी कलर का सलवार सूट पहनी हुई है और पैर में एक पतला पायल है। सूचना पाकर सनोखर थाना प्रभारी मनीष कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। शव का तस्वीर लेकर पहचान के लिए सोशल मीडिया ग्रुप का सहारा लेने की बात कही है। थाना प्रभारी ने बताया की पहचान के लिऐ 4 घंटे तक पोस्टमार्टम करा कर रखा जाएगा और आसपास के थाने को भी तस्वीर भेज दिया है। जिससे कि शव का पहचान जल्द किया जा सके।

 

Related News