UP- पिछले 24 घंटे में ​मिले इतने कोरोना केस, रिकवरी रेट है 98.5 प्रतिशत

img

लखनऊ॥ यूपी में पिछले 24 घंटे में 208 नए कोरोना केस सामने आए हैं। यहां 302 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। वहीं, रिकवरी रेट 98.5 फीसद दर्ज हुई है। बुधवार को ये सूचना टीम-09 ने सीएम योगी को दी।

Corona and yogi in Uttar Pradesh

अपर मुख्य सचिव, सूचना नवनीत सहगल ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन अभियान तेजी के साथ संचालित हो रहा है। जून माह के लिए उत्तर प्रदेश ने 01 करोड़ टीकाकरण के लक्ष्य तय किया है। अब तक 89 लाख से अधिक डोज एडमिनिस्टर किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 22 जून को 08 लाख 24 हजार 08 लोगों ने टीका-कवर हासिल किया। अब तक 02 करोड़ 72 लाख 53 हजार से अधिक वैक्सीन डोज एडमिनिस्टर किये गए हैं। 41 लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन के दोनों डोज प्राप्त कर लिए हैं।

उन्होंने कहा कि बीते दिन 08 लाख से अधिक वैक्सीनेशन में 05 लाख 32 हजार से ज्यादा लोग 18 से 44 आयु वर्ग के हैं। बताया कि 01 जुलाई से क्लस्टर आधारित इस कार्य योजना को सभी जिलों में लागू किया जाएगा। 01 जुलाई से हर दिन 10 से 12 लाख वैक्सीन लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष तैयारी की जाएगी।

सहगल ने बताया कि वर्तमान में 03 हजार 666 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 16 लाख 78 हजार 788 हो चुकी है। प्रदेश की कोविड पॉजिटिविटी दर 0.1 फीसदी है। प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 59 लाख 99 हजार 840 टेस्ट हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 24 घंटे में प्रदेश में 02 लाख 69 हजार 472 कोविड टेस्ट किए गए। 2 हजार 205 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

राज्य में एक पॉजिटिव केस पर 32 लोगों की हो रही जांच

टीम ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के बाद यूपी ने टेस्टिंग और ट्रेसिंग पर जोर दिया। प्रदेश में प्रति एक पॉजिटिव केस पर 32 लोगों की जांच की जा रही है।

Related News