Up Assembly Election 2022 : प्रमुख सचिव सीएम जिलाधिकारियों को काउंटिंग धीमा करने के दे रहें निर्देश: अखिलेश यादव

img

Up Assembly Election 2022 . सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि सीएम के प्रमुख सचिव लखनऊ से अफसरों को जिन जगहों पर भाजपा की हालत खराब है। उन जगहों पर अफसरों को काउंटिंग धीमा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में 47 सीटों पर जीत का अंतर पांच हजार तक था।

Up Assembly Election 2022 - Evm Scam

मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए अखिलेश ने कहा कि ये लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। कार्यकर्ता काउंटिंग स्थल पर नजर रखें। ये लोकतंत्र के लिए खतरे का समय है। कई जगह ईवीएम पकड़ी गई है। बरेली और वाराणसी में ईवीएम पकड़ी गई। (Up Assembly Election 2022)

उन्होंने कहा कि वह बिना राजनीतिक दलों को विश्वास में लिए मशीन एक जगह से दूसरे जगह कैसे ले जा सकते हैं। वाराणसी में प्रकाश राजभर ने दावा किया कि हमारे लोगों ने ईवीएम मशीनें ले जाते हुए गाड़ियों को पकड़ा है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रही है।

निर्वाचन आयोग ने अब तक उन अफसरों को नहीं हटाया। सपा ने जिनकी शिकायत की थी। उन्होंने आयोग पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उन्होंने हमारी शिकायतों पर कुछ नहीं किया। आवाहन करते हुए अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि यूपी का चुनाव लोकतंत्र बचाने की आखिरी लड़ाई है। (Up Assembly Election 2022)

Akhilesh Yadav ने कहा कि आयोग को सबसे पहले डीएम वाराणसी पर कार्रवाई करनी चाहिए। बता दें कि प्रेस कांफ्रेंस के बाद वाराणसी में EVM प्रकरण को ले कर सपा का एक प्रतिनिधि मंडल चुनाव आयोग जा रहा है। ओम प्रकाश राजभर ,संजय चौहान,नरेश उत्तम पटेल और राजेन्द्र चौधरी आयोग में शिकायत करने जा रहे हैं। (Up Assembly Election 2022)

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने यह भी कहा कि आज से, अभी से हर युवा, हर मतदाता अगले 3 दिन तक मत की रक्षा के लिए मतगणना केंद्र की क़िलेबंदी कर दे। ढोल-मंजीरा लेकर आज़ादी के अफ़साने गाए। किसानों की तरह उनके लिए भी लोकतंत्र के लंगर लगेंगे। दुनिया देखेगी लोकतंत्र को कैसे बचाया जाता है। राजनीति बाहुबल के आगे जनबल झुकेगा नहीं। (Up Assembly Election 2022)

सपा ने की थी ये शिकायतें, जिनका आयोग ने नहीं लिया कोई संज्ञान

-आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह को हटाने की मांग संबंधी सिलसिलेवार पत्र दिएं। आयोग ने कोई संज्ञान नहीं लिया।

-पुलिस आयुक्त व पुलिस उपआयुक्त गौतमबुद्धनगर को स्थानान्तरित करने के लिए पत्र दिया। आयोग ने कोई संज्ञान नहीं लिया।

-सीएम योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर चलाने व गर्मी निकालने वाले बयान पर प्रभावी रोक लगाने के लिए निर्देश देने के संबंध में निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखा। पर आयोग ने कोई संज्ञान नहीं लिया। (Up Assembly Election 2022)

-समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने अपर मुख्य सचिव गृह व डीजीपी को बदलने की मांग उठाई थी। पर आयोग ने इसका भी कोई संज्ञान नहीं लिया। (Up Assembly Election 2022)

-मतदान के दिन पीएम योगी व सीएम योगी के इंटरव्यू के प्रसारण पर रोक लगाने संबंधी कांग्रेस ने शिकायत की थी।

-दिव्यांग मतदाता के मतदान में धांधली का आरोप भी लगा।

-ललितपुर से सहारनपुर तक वोटर आईडी जमा कराए जा रहे हैं। यह भी आरोप लगाया। (Up Assembly Election 2022)

-सपा ने जिले में अधिकारियों पर पोस्ट बैलेट के लिए कर्मचारियों से उनके कागजात मांगे थे। इसकी भी शिकायत निर्वाचन आयोग से की गयी थी। यह शिकायत भी बेअसर रही।

-समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि कई जनपदों में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पुलिसकर्मियों और राज्य कर्मचारियों व शिक्षकों से मतदाता पहचान पत्र आधार कार्ड हस्तांतरित फोटो जमा कराए जा रहा है। (Up Assembly Election 2022)

-सपा ने यह भी शिकायत की कि सत्ताधारी दल भाजपा द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय और अन्य जगहों पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए लैपटॉप, टेबलेट बांटा जा रहा है इससे चुनाव प्रभावित हो रहा है। कोई कारवाई नहीं।

-सपा ने निर्वाचन आयोग को दिए शिकायती पत्र में कहा कि आईपीएस असीम अरुण और उनके साथ पिछले पांच वर्षो से तैनात रहे अधिकारियों और पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण लोगों की जांच की जाए और चुनाव के दौरान उन्हें पदों से मुक्त किया जाए। आयोग ने इस पत्र का भी कोई संज्ञान नहीं लिया। (Up Assembly Election 2022)

-समाजवादी पार्टी ने गृह मंत्री अमित शाह पर कैराना में डोर टू डोर कैम्पेन के दौरान कोरोना नियमों की अनदेखी करने की शिकायत भी निर्वाचन आयोग से की। शिकायत बेअसर रही।

-सपा ने चुनाव आयोग से गाजियाबाद के एसएसपी और हापुड़ के एसपी पर पुलिसकर्मियों को बीजेपी के पक्ष में वोट देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। कोई कारवाई नहीं (Up Assembly Election 2022)

Akhilesh Yadav का राजधानी में EVM स्ट्रांग रूम में घुसने की घटना को लेकर बड़ा बयान, जानिए क्या बोले सपा अध्यक्ष

Related News