UPSC-2019 का रिजल्ट जारी, रवि जैन को 9वां रैंक, दीपांकर चौधरी 42वां रैंक से हुए सफल

img

नई दिल्ली॥ यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 के परिणाम में झारखंड के छात्रों ने भी बाजी मारी है। यूपीएससी- 2019 के 829 सफल अभ्यर्थीयों में झारखंड के कई छात्र शामिल हैं। रांची के रवि जैन देशभर में 9वां रैंक हासिल किया है। वहीं हजारीबाग के दीपांकर चौधरी ने 42वां रैंक हासिल किया है।

Ravi jain

हजारीबाग के ही प्रियंक किशोर को इस परीक्षा में 61वां रैंक प्राप्त हुआ। रांची के खेलगांव सोसाइटी में रहने वाले शैलेंद्र कुमार के छोटे भाई की पत्नी अनुपमा सिंह ने इस परीक्षा में 90वां एवं रांची की डॉ आकांक्षा खलखो प्रथम प्रयास में ही 467वां रैंक प्राप्त की हैं। गोड्डा के कुमार सत्यम ने भी 696वां रैंक प्राप्त किया है।

आपको बता दें कि देश की सबसे बड़ी परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाती है। इस सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन अगस्त-2019 में किया गया था। जिसका परिणाम मंगलवार को जारी हुआ। इस परीक्षा में देशभर से 829 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। वहीं 182 उम्मीदवारों को रिजर्व लिस्ट में शामिल किया गया है।

Related News