अखिलेश यादव अहंकार में न रहें, जनता हर बार उनके अहंकार को चूर-चूर करती रही है : केशव प्रसाद मौर्य

अखिलेश यादव अहंकार में न रहें, जनता हर बार उनके अहंकार को चूर-चूर करती रही है : केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति सत्ता के अहंकार पर नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन, विकास और गरीब कल्याण के संकल्प पर आधारित है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास, सुरक्षा और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश की जनता डबल इंजन सरकार के कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर अपना विश्वास व्यक्त कर रही है।

श्री मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व को जनता को गुमराह करने वाली बयानबाजी छोड़कर अपने शासनकाल के कार्यों का हिसाब देना चाहिए। उत्तर प्रदेश की जनता परिवारवाद, तुष्टीकरण और अराजकता की राजनीति को भली-भांति देख चुकी है। अब प्रदेश की जनता विकास, सुरक्षा, सम्मान और सुशासन के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी सेवा और प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में भी जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ रहेगा और विपक्ष के राजनीतिक अहंकार का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से जनता देगी।

Tags: