इंसानियत शर्मसार: वियाग्रा खाकर मादा कुत्ते से की घिनौनी हरकत, CCTV में कैद हुई करतूत तो पुलिस ने दबोचा

इंसानियत शर्मसार: वियाग्रा खाकर मादा कुत्ते से की घिनौनी हरकत, CCTV में कैद हुई करतूत तो पुलिस ने दबोचा

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से इंसानियत और संवेदनशीलता को तार-तार कर देने वाला एक बेहद घिनौना मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने बेजुबान मादा कुत्ते के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। यह शर्मनाक वाकया हसनपुर नगर क्षेत्र के कंकर वाला कुआं मोहल्ले का है, जहां रात के अंधेरे में एक बंद दुकान के बाहर एक युवक बेजुबान श्वान के साथ अश्लील कृत्य करता हुआ दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

सोशल मीडिया पर इस घिनौनी करतूत का वीडियो तेजी से प्रसारित होने के बाद क्षेत्र में भारी जनआक्रोश फैल गया, जिसके बाद सक्रिय हुई हसनपुर कोतवाली पुलिस ने फुटेज की जांच-पड़ताल कर आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी शकील उर्फ पप्पू (30) के रूप में की और उसे तत्परता से गिरफ्तार कर लिया। तीन बच्चों का पिता शकील स्थानीय स्तर पर ही रहता है और पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि सामने आया वीडियो करीब 10 से 15 दिन पुराना है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूलते हुए अजीबोगरीब दलील दी और दावा किया कि उसने शक्तिवर्धक दवा (वियाग्रा) का सेवन किया था, जिसके नशे और असर के चलते वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठा और इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दे डाला, हालांकि पुलिस ने उसके इस बेतुके बहाने को सिरे से खारिज कर दिया है। हसनपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को बतौर इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त कर लिया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को सक्षम न्यायालय में पेश किया जा रहा है।