प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने संविधान को दिया सर्वोच्च सम्मान, संविधान दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत की : केशव प्रसाद मौर्य
सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत पर श्री मौर्य ने कहा कि दोनों दल आपस में क्या खिचड़ी पका रहे हैं, यह जनता अच्छी तरह समझ रही है। इनका एकमात्र लक्ष्य भाजपा के विजय रथ को रोकना है, लेकिन यह इनके सामर्थ्य से बाहर है। भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ पूरी मजबूती से चुनाव की तैयारी कर चुकी है। भारतीय जनता पार्टी जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। पश्चिम बंगाल का नाम बदलने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यदि पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर पश्चिम बंगा रखने का निर्णय कर रही है तो यह उसका विषय है। राज्य सरकार जनादेश और जनभावनाओं को ध्यान में रखकर जो भी निर्णय करेगी, उसी के अनुरूप आगे की प्रक्रिया होगी।
संसद सत्र में देरी को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसे जनता पर विश्वास है और किसे संसद की कार्यवाही पर भरोसा नहीं है, यह देश की जनता जानती है। कांग्रेस का एक सूत्रीय एजेंडा संसद चलने पर उसमें बाधा डालना और महत्वपूर्ण निर्णयों के समय व्यवधान पैदा करना रहा है। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी को बार-बार प्रधानमंत्री पद के चेहरे के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की जाती है, लेकिन हर बार उनकी लॉन्चिंग विफल हो जाती है। संसद का सत्र निर्धारित प्रक्रिया और समय के अनुसार आयोजित होगा। विपक्ष को इसकी सूचना भी मिल जाएगी, इसलिए अनावश्यक बयानबाजी से कुछ हासिल होने वाला नहीं है। वीर सावरकर के पौत्र द्वारा श्रीमती सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस भेजे जाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर श्री मौर्य ने कहा कि स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उनके संबंध में कोई टिप्पणी की जाती है तो उसका जवाब भी देना पड़ेगा। किसी महान स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान और प्रतिष्ठा से जुड़े विषय पर संबंधित पक्ष को अपना पक्ष रखने और कानूनी प्रक्रिया अपनाने का पूरा अधिकार है।