उत्तराखंड जाने वालों की बल्ले-बल्ले! रेलवे ने अचानक दे दी ये 3 सबसे बड़ी खुशखबरी

उत्तराखंड जाने वालों की बल्ले-बल्ले! रेलवे ने अचानक दे दी ये 3 सबसे बड़ी खुशखबरी

उत्तराखंड में रेल यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एक बेहद शानदार खबर है। देवभूमि की रेल कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने धर्मनगरी हरिद्वार को तीन अहम रेल सेवाओं की बड़ी सौगात दी है। 

रेल मंत्रालय ने मुंबई से आने वाली 'बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस' का विस्तार अब हरिद्वार तक कर दिया है। इसके साथ ही, गुजरात के सौराष्ट्र और द्वारका क्षेत्र को जोड़ने के लिए हरिद्वार से वेरावल और ओखा के बीच दो नई वातानुकूलित (AC) एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने को भी हरी झंडी दे दी गई है।

साउथ इंडिया से सीधा जुड़ा हरिद्वार

रेलवे के इस कदम से अब देश के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों से उत्तराखंड आना बेहद आसान हो जाएगा। विशेष रूप से महाराष्ट्र और मुंबई क्षेत्र के यात्रियों को 'गरीब रथ एक्सप्रेस' के हरिद्वार तक विस्तार से सीधा फायदा मिलेगा। अब उन्हें दिल्ली में ट्रेन बदलकर हरिद्वार आने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

गुजरात (सोमनाथ-द्वारका) के लिए 2 नई AC एक्सप्रेस

गुजरात और उत्तराखंड के बीच धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने दो नई ट्रेनों का ऐलान किया है। पहली नई ट्रेन 'हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस' है, जो उत्तराखंड को सीधे गुजरात के सौराष्ट्र (सोमनाथ) क्षेत्र से जोड़ेगी। वहीं, दूसरी ट्रेन 'हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस' के शुरू होने से गुजरात के पश्चिमी हिस्से और पवित्र द्वारका धाम तक की यात्रा बेहद सुगम हो जाएगी। इन ट्रेनों के चलने से दोनों राज्यों के बीच श्रद्धालुओं का आवागमन काफी आरामदायक हो जाएगा।

आपको बता दें कि इन नई ट्रेनों का फायदा सिर्फ तीर्थयात्रियों और पर्यटकों तक ही सीमित नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री धामी के मुताबिक, हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले व्यापारियों, देश के अलग-अलग कोनों से उत्तराखंड आने वाले विद्यार्थियों और आम यात्रियों को भी इस शानदार आवागमन सुविधा का लाभ मिलेगा।