नई टिहरी, 01 अगस्त। पत्रकार धूम सिंह जखेड़ी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त कर उन्हें श्रदांजलि दी।
वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक कार्यों से जुड़े धूम सिंह जखेड़ी (51) ने हिमालयन अस्पताल जॉली ग्रांट देहरादून में शनिवार सुबह आखिरी सांस ली। हाल ही में उनकी मां का निधन हुआ था। वे तेहरवीं भी नहीं कर पाए और अचानक बीमार हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां से चिकित्सकों ने हिमालयन अस्पताल जॉली ग्रांट रेफर कर दिया।
धूम सिंह पत्रकारिता के साथ बासर क्षेत्र से जिपंस व क्षेपंस भी रहे। उन्हें पंचायत राज व्यवस्था की गहरी जानकारी थी। उधर जिला मुख्यालय के पत्रकारों ने उनके निधन पर प्रेस क्लब भवन में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रदांजलि दी।
विधायक शक्तिलाल शाह, प्रेस क्लब अध्यक्ष गंगादत्त थपलियाल, महामंत्री अनुराग उनियाल, ओम रमोला, गोविन्द बिष्ट, मुकेश रतूड़ी, प्रदीप डबराल, विजय गुसाईं, विक्रम बिष्ट, जोत सिंह बगियाल, अब्वल चंद रमोला, राजेश डियूडी, मुनेन्द्र नगी, मधुसूदन बहुगुणा, अरविंद नौटियाल, विजयपाल राणा, आनंद बिष्ट, भीमलाल आर्य, विजय गुनसोला,विजय दास, धनपाल गुनसोला, अंकित मितल, सुभाष राणा, धनीलाल शाह, दर्शन लाल ने उनके निधन पर शोक जताया है।