Up kiran,Digital Desk : अक्सर लोग दक्षिण मुखी (South Facing) घर का नाम सुनते ही डर जाते हैं। समाज में यह धारणा आम है कि ऐसी दिशा वाला घर अशुभ होता है और वहां रहने वालों को केवल परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा 'यम' की दिशा होने के साथ-साथ साहस और प्रसिद्धि की भी दिशा है।
यदि आपका घर दक्षिण दिशा की ओर है, तो आपको डरने या घर में तोड़फोड़ करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। बस कुछ छोटे और आसान बदलाव करके आप इस दिशा की ऊर्जा को अपने पक्ष में कर सकते हैं और घर में सुख-समृद्धि ला सकते हैं।
1. मेन गेट पर लगाएं 'सुरक्षा कवच'
दक्षिण दिशा की ऊर्जा बहुत तीव्र होती है, जिसे संतुलित करना जरूरी है।
सटीक उपाय: अपने मुख्य द्वार (Main Door) के ऊपर बाहर की ओर पंचमुखी हनुमान जी की एक मूर्ति या तस्वीर लगाएं।
लाभ: वास्तु के अनुसार, यह उपाय घर के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है और बाहर से आने वाली किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को चौखट पर ही रोक देता है।
2. दहलीज का विशेष महत्व
दक्षिण मुखी घर में घर की ऊर्जा बाहर जाने का खतरा अधिक रहता है। इसे रोकने के लिए 'दहलीज' का उपाय सबसे कारगर है।
उपाय: अपने मुख्य द्वार के नीचे लकड़ी या पत्थर की एक ऊंची दहलीज जरूर बनवाएं।
लाभ: दहलीज होने से घर की सकारात्मक ऊर्जा भीतर ही सुरक्षित रहती है और अनावशयक धन खर्च रुकता है। साथ ही, कोशिश करें कि घर का फर्श उत्तर और पूर्व दिशा की ओर हल्का सा ऊंचा हो।
3. अग्नि तत्व और रंगों का जादू
वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा का संबंध 'मंगल' ग्रह और अग्नि तत्व से है। इस दिशा को सक्रिय और शुभ बनाने के लिए रंगों का सही इस्तेमाल करें:
रंगों का चुनाव: मुख्य द्वार के आसपास लाल, नारंगी या मैरून रंग का इस्तेमाल करें। आप लाल रंग का पायदान (Doormat) भी रख सकते हैं।
लाइटिंग: प्रवेश द्वार पर हमेशा वॉर्म (सुनहरी या पीली) लाइट का प्रयोग करें। अंधेरा इस दिशा में नकारात्मकता बढ़ाता है, इसलिए यहां पर्याप्त रोशनी रखें।
4. वास्तु पिरामिड का उपयोग
यदि आपको लगता है कि घर में ऊर्जा का असंतुलन है, तो आप मुख्य द्वार के पास वास्तु पिरामिड रख सकते हैं। पिरामिड दिशा दोष को खत्म करने और ऊर्जा को 'न्यूट्रलाइज' करने का काम करता है, जिससे व्यापार और करियर में उन्नति होती है।
5. भारी वस्तुओं को दें स्थान
दक्षिण दिशा स्थिरता की दिशा है।
नियम: अपने घर के दक्षिण भाग को हमेशा भारी रखें। यहां आप भारी फर्नीचर, अलमारी या स्टोर रूम बना सकते हैं। इस हिस्से को जितना ऊंचा और भारी रखेंगे, घर की मुखिया की शक्ति और आर्थिक स्थिति उतनी ही मजबूत होगी।




