img

महाभारत काल में महाराजा धृतराष्ट के महामंत्री रहे महात्मा विदुर की नीतियां (Vidur Niti) आज भी काफी प्रासंगिक हैं। इनकी नीतियों में जीवन को बेहतर बनाने के बारे में बताया गया है। ये नीतियां लोगों का मार्गदर्शन करने का काम करती हैं। इन नीतियों का सही से पालन करने व्यक्ति कभी भी असफल नहीं होता है। महाभारत काल में महात्मा विदुर की गिनती सबसे बुद्धिमान लोगों में होती थी। महाभारत युद्ध से पहले उनके और राजा धृतराष्ट्र के बीच युद्ध के परिणामों को लेकर हुई वार्ता हुई वह ही ‘विदुर नीति’ के नाम से प्रचलित है। विदुर नीति में कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया गया है जिनके घर में कभी बरकत नहीं होती। आइये जानते हैं वे कौन लोग हैं।

ये नीतियां लोगों का मार्गदर्शन करने का काम करती हैं

  • विदुर नीति (Vidur Niti) में कहा गया है कि जिस घर में साफ-सफाई नहीं होती है , जहां हमेशा गंदगी का वास रहता है। ऐसे घर में मां लक्ष्मी कभी भी नहीं ठहरती हैं। वे कहते हैं कि ऐसे घर में कभी सुख-समृद्धि नहीं रहती। वहीं जिन घरों में साफ-सफाई रहती है वहां हमेशा धन वैभव का भंडार भरा रहता है।
  • जिस घर में बड़ों का सम्मान नहीं होता है वहां कभी भी बरकत नहीं रहती। ऐसे लोगों के यहां हमेशा दरिद्रता का वास रहता है। महात्मा विदुर कहते हैं कि अपने से बड़ों का हमेशा आदर और सम्मान करना चाहिए।(Vidur Niti)
  • आलसी लोगों के घर में भी कभी बरकत नहीं होती है क्योंकि ऐसे लोगों अपना कोई काम समय पर पूरा नहीं कर पाते। ये अपने काम को हमेशा कल पर काम टाल देते हैं जिससे इन्हे कभी भी अपने काम में सफलता नहीं मिलती है। (Vidur Niti )
  • महात्मा विदुर कहते हैं के जो लोग कर्म से ज्यादा किस्मत पर भरोसा करते हैं और उसी पर निर्भर रहते हैं वे लोग कभी भी तरक्की नहीं कर पाते हैं। वे कहते हैं कि जीवन में वही व्यक्ति सफल होता है जिसे अपने कर्मों पर पूरा भरोसा होता है।(Vidur Niti)
  • वे कहते हैं कि जो लोग मेहनत करने से जी चुराते हैं वो भी हमेशा परेशान रहते हैं। जीवन में तरक्की पानी है तो मेहनत करने से कभी भी परहेज नहीं करना चाहिए।(Vidur Niti)

Chardham Yatra: बद्रीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों ने बनाया रिकॉर्ड, यहां देखें आंकड़े

Vastu Shastra: घर में आर्थिक तंगी लाती हैं ये 3 चीजें, भूल कर भी नहीं रखनी चाहिए

--Advertisement--