चोरी करने घर में घुसा था, हथियार के बल पर किया महिला वकील से दुष्कर्म

img

नई दिल्ली॥ राजधानी दिल्ली के जंगपुरा में एक महिला वकील के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पहले महिला के घर में चोरी करने के उद्देश्य से घुसा था। घर में महिला को अकेली देख शख्स ने जान से मारने की चेतावनी दी, फिर दुष्कर्म किया।

Woman rape Crime

आरोपी दुष्कर्म के बाद महिला का गला दबाकर भाग गया था। आरोपी को लगा कि महिला वकील की मौत हो गई है। ये घटना 22 मई की है। शख्स ने महिला को चेतावनी दी थी कि अगर उसने शोर मचाया तो चाकू घोंप कर मार डालेगा। आरोपी युवक का नाम सोनू है।

पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। घटनास्थल से थोड़ी दूर पर एक सीसीटीवी में आरोपी नजर आया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया । आरोपी सोनू ने पूछताछ में बताया कि वह महिला के घर चोरी करने के इरादे से घुसा था। महिला को अकेली देखा तो बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने बताया कि दुष्कर्म के बाद उसने महिला वकील का गला दबा दिया था।

पढि़ए-UP में 2 युवतियों की रेप के बाद हत्या, इस हाल में पड़ा मिला शव

पुलिस के अनुसार, मौके से कुछ दूर पर एक सीसीटीवी मिला था, जिसमें आरोपी नजर आ रहा था। महिला ने पूछताछ में जो हुलिया बताया था, उसके आधार पर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है।

Related News