Up kiran,Digital Desk : पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी गर्माहट बढ़ गई है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR को फर्जी बताने का नैरेटिव तैयार किया और जनता को भ्रमित करने की कोशिश की।
पात्रा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि SIR को रोका नहीं जाएगा। अदालत ने इसे कानून के दायरे और देशहित में बताया। उन्होंने यह भी चेताया कि चुनाव आयोग अपने अधिकारियों की ड्यूटी पर नजर रखेगा और अगर कोई दबाव या अयोग्यता में काम करता पाया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबित पात्रा ने माइक्रो-ऑब्जर्वर्स और इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स (EROs) की उपस्थिति और ड्यूटी पर भी प्रकाश डाला। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 8,505 ग्रुप बी अधिकारी शाम 5 बजे तक अपने जिला मजिस्ट्रेट से जुड़ेंगे और काम शुरू करेंगे।




