अखिर कब रूकेगी देश में हैवनियत, कहां गया शासन प्रशासन का जोर, महिलाएं आज भी क्यों नहीं सुरक्षित

img

नई दिल्ली। देश में अगर क्राइम ग्राफ की बात करें तो ज्यादातर अपराध महिलाओं के साथ यौन शोषण, रेप व बलत्कार जैसे तमाम मामले है जो कि एक के बाद एक आय दिन सुनने में आतें है। वहीं चर्चा का विषय तब बनता है जब हजार में एक मामला उजागर होता है तो ऐसे में बढ़ा सवाल ये खड़ा होता है की, अखिर क्यो और कब तक हमारे भारत देश की महिलाओं ऐसे दरिंदो के साये तक से बचना पढ़ेगा! क्या यही है हमारे देश कानून!

देश में हैवानियत रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक यौन उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरंदगी कर उसे जिंदा जलाने वाले आरोपियों के एनकाउंटर को अभी 24 घंटे ही हुए थे कि बिहार के दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक टेम्पो चालक को गिरफ्तार किया गया।

गैंगरेप के Accused मामले के Encounter पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा मै एनकाउंटर के खिलाफ हूं

पुलिस उपाधीक्षक अनोज कुमार ने मामले के बारे में बताते हुए कहा कि हमें बताया गया है कि टेम्पो चालक उसे एक बगीचे में ले गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।फिलहाल, पीड़िता का इलाज चल रहा है। वहीं, उन्नाव में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे जिंदा जलाने के बाद शुक्रवार देर रात महिला ने दम तोड़ दिया।

वहीं, अब उन्नाव में ही तीन साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की गई। दरअसल, माखी गांव में तीन साल की एक बच्ची के यौन उत्पीड़न के प्रयास में एक आरोप को गिरफ्तार किया गया। उन्नाव एसपी विक्रांत वीर का कहना है कि हमने आरोपी को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मामला भी दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

उत्तर प्रदेश के ही बुलंदशहर के पहासू इलाके में अपने 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी रिश्तेदार के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना तीन दिसंबर की है। पुलिस ने घटना का एक वीडियो पोस्ट करने का आरोप में भी एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

मामले के बारे में बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। केरल में भी नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। कोट्टायम में एक गिलास पानी मांगने के बहाने आरोपी बच्ची के घर में घुसा और बच्ची का यौन उत्पीड़न किया।http://www.upkiran.org

 

Related News