Why copper utensils are used in religious ceremonies of Hindus? : हिन्दुओं के द्वारा पूजा – पाठ में तांबे के बर्तन का ही इस्तेमाल क्यों, क्या है धार्मिक मान्यता

img

Why copper utensils are used in religious ceremonies of Hindus? हिन्दुओं में पूजा के लिए तांबे अथवा ताम्र के बर्तन के अतिरिक्त पीतल के बर्तन का इस्तेमाल करना सबसे शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि तांबे के बर्तन में भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। तांबे को पूर्ण रूप से शुद्ध माना गया है। इसे बनाने में किसी अन्य धातु का उपयोग नहीं किया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूजा के दौरान तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करना इतना शुभ क्यों माना जाता है।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण (Why copper utensils are used in religious ceremonies of Hindus?)

वैज्ञानिक शोध के अनुसार तांबे को स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरिया जैसे तत्व होते हैं जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। रोजाना तांबे के बर्तन का पानी पीने से कई बीमारियों से बचाव होता है। (Why copper utensils are used in religious ceremonies of Hindus?)

धार्मिक मान्यता

तांबे के साथ कोई धातु मिक्स नहीं की जाती है। जिससे यह धातु पूर्ण रूप से शुद्ध होती है। इसके अतिरिक्त तांबे के बर्तनों के प्रयोग से कुंडली में सूर्य, चंद्रमा और मंगल की स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही पूजा के बाद इसमें निहित जल का छिड़काव पूरे घर में किया जाता है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है। (Why copper utensils are used in religious ceremonies of Hindus?)

धार्मिक अवधारणा (Why copper utensils are used in religious ceremonies of Hindus?)

तांबे के अयस्क के बारे में एक पौराणिक कथा प्रचलित है। कथा के मुताबिक प्राचीन काल में गुडाकेश नाम का एक राक्षस रहता था जो भगवान विष्णु परम भक्त था। एक बार गुडाकेश ने भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए घोर तपस्या की। काफी समय तक तपस्या करने के पश्चात भगवान विष्णु प्रसन्न हुए और उनसे वरदान मांगने को कहा। तब दैत्य गुडाकेश ने कहा कि मैं आपके सुदर्शन चक्र से मरना चाहता हूं, साथ ही मेरा शरीर तांबे का हो और इस धातु का उपयोग तुम्हारी पूजा के लिए किया जाए। ऐसे में भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से उस विशालकाय को कई टुकड़ों में काट दिया। तांबे के अयस्क का निर्माण गुडाकेश के मांस से किया जाता था। इसलिए तांबे से बनी वस्तुओं का उपयोग भगवान विष्णु की पूजा के लिए किया जाता है। (Why copper utensils are used in religious ceremonies of Hindus?)

Mars zodiac change 2022 : जानिए मंगल के गोचर का इन राशियों पर पड़ेगा क्या प्रभाव, किसे होगा लाभ और किसे होगी हानि

Horoscope Saturday 12 November 2022 Kal Ka Rashifal : शनि करेंगे किसका कल्याण, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Nainital: पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना जंगल के बीचोंबीच बनाया गया ये खूबसूरत जलकुंड

Corrupt ADIO Rahul Singh Bhati के दबाव में DM बागपत, मुख्यमंत्री के आदेश पर साधी चुप्पी

Natwarlal Ias Officer मणि प्रसाद मिश्रा ने सचिव बनने के लिये जन्मतिथि में की हेरा-फेरी!

Corruption game in UP cooperative : फर्जी डिग्री धारी सुभाष चन्द्र पांडेय का सच उजागर पर क्यों रूक रही कार्रवाई?

Greater Noida Authority: फर्जी आदेश पर नौकरी पाने वाले भ्रष्ट ऑफिसर मयंक श्रीवास्तव को CEO ग्रेटर नोएडा ने क्यों दिया इंडस्ट्री का प्रभार, पढ़िए खबर 

Related News