img

नई दिल्ली॥ झारखंड विधानसभा इलेक्शन के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इस इलेक्शन में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की जीत हुई है। जबकि, भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। परिणाम घोषित होते ही शपथग्रहण समारोह की अटकलें तेज हो गई है। लेकिन, जीत से गदगद कांग्रेस पार्टी ने बीच में ही बड़ी मांग कर दी है। कांग्रेस नेता सुबोधकांत ने अचानक उप मुख्यमंत्री पद की मांग कर दी है।

सूचना के अनुसार, एक मीडिया हाउस से बात करते हुए सुबोधकांत ने कांग्रेस को डिप्टी सीएम पद देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने बताया कि इस बड़ी जीत को देखते हुए कांग्रेस पार्टी को डिप्टी सीएम पद मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें जनता ने बड़ी आशाओं के साथ बहुमत दिया है।

हालांकि, JMM की तरफ से कांग्रेस नेता के इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे अलग हेमंत कैबिनेट में कांग्रेस की भूमिका पर बात करते हुए सुबोधकांत ने कहा कि यदि मैं अभी इस मामले पर कुछ बोल दूंगा तो पार्टी से निकाला जाऊंगा। उन्होंने ये स्पष्ट बताया कि गठबंधन पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

पढ़िए-CAA और NRC के मुद्दे पर बढ़ी BJP की मुश्किल, पार्टी के नेताओं ने अब उठाए बगावती सुर

आपको बता दें कि सोमवार देर शाम रघुवर दास ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफा सौंपने से पहले रघुवर दास ने ट्वीट किया कि झारखंड की जनता के जनादेश को नमन। उन्होंने लिखा कि झारखंड के विकास के लिए हमेशा काम करूंगा, यही मेरा संकल्प है। उन्होंने सभी मतदाताओं और कार्यकर्ता साथियों को आभार जताया।

--Advertisement--