कोहली के इस काम से टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका पर कसा शिकंजा, भारत 601/5 पारी घोषित, दक्षिण अफ्रीका 36/3

img

नई दिल्ली ।। कप्तान विराट कोहली के रिकार्ड दोहरे शतक नाबाद 254 रन और रविन्द्र जडेजा के 91 रनों की अर्धशतकीय पारी की सहायता से भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर शिकंजा कस दिया है। भारतीय टीम ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 601 रनों के विशाल स्कोर पर घोषित कर दी।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान दक्षिण अफ्रीकी टीम ने दिन का खेल समाप्त होने के समय तक अपनी पहली पारी में केवल 36 रनों पर ही तीन विकेट खो दिये। डी ब्रूयून 20 और नोर्टिजे 2 रनों पर खेल रहे थे। दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और एक के बाद एक विकेट निकल गये। वापसी कर रहे भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने शुरुआती ओवरों में ही दक्षिण अफ्रीका को 2 झटके दे दिए।

पढि़ए-शादी के बाद बर्बाद हो गया इस भारतीय बल्लेबाज का क्रिकेट करियर, वजह जानकर होगी हैरानी

उन्होंने मार्कराम 0 और डीन एल्गर 6 को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद शमी ने भी बावुमा को 8 रन पर विकेटकीपर साहा के हाथों कैच आऊट करा दिया। पहली पारी के आधार पर मेहमान टीम अभी भी भारत से 565 रनों से पीछे ओर अब देखना है कि वह फालोआन बचा पाती है या नहीं।

इससे पहले आज सुबह विराट के 7वें दोहरे शतक और करियर की सबसे बड़ी पारी 254 रनों की सहायता से भारत ने विशाल स्कोर बनाया हालांकि इस दौरान जडेजा अपना शतक पूरा नहीं कर पाये और 91 रनों पर आउट हो गये।

दूसरे दिन भारत को अजिंक्य रहाणे के रूप में भी चौथा झटका लगा लेकिन इससे पहले वह अर्धशतक (59 रन) बनाने में सफल रहे। रहाणे ने 168 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 59 रन बनाये और वह महाराज की गेंद पर डी कॉक के हाथों कैच हुए। वहीं जडेजा ने टेस्ट में भी आक्रामक पारी खेलते हुए 104 गेंदों पर 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 91 रन बनाए और सेनुरन मुथुसामी की गेंद पर थ्युनिस डी ब्रुइन के हाथों कैच आउट होकर वापस लौटे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से महाराज और मुथुसामी ने एक-एक विकेट लिया।

पहले दिन भारत ने मयंक अग्रवाल क शतक (108) से 3 विकेट पर 273 रन बनाए थे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय कप्तान विराट 63 और रहाणे 18 क्रीज पर खेल रहे थे। इससे आगे खेलते हुए इन बल्लेबाजों ने लंबा रास्ता तय किया और विरोधी गेंदबाजों को कोई अवसर नहीं दिया।
विराट ने सातवां दोहरा शतक लगाया और इस प्रकार वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गये।

Related News