
डेस्क ।। आपको एक महिला की ऐसी दर्द भरी दस्तां बताने जा रहे हैं जिसको सुनकर आप पूरी तरह से हिल जायेंगे इंग्लैंड में रहने वाली एक महिला की मौत उसकी शादी के सिर्फ 2 दिन बाद ही हो गई। ये महिला पिछले लगभग 2 साल से आंत के कैंसर से जूझ रही थी।
सबसे हैरानी की बात तो ये है कि शुरु में आला डॉक्टर्स उसकी बीमारी का पता ही नहीं लगा सके। जब उसे टॉयलेट जाने के दौरान कप भर-भरकर खून आ रहा था, तब अगले 10 महीनों तक डॉक्टर्स उसकी बीमारी का पता नहीं चला।
पढ़िए- पति ने नहीं बताया मोबाइल फोन का पासवर्ड, तो पत्नी ने किया कुछ ऐसा जानकर हिल जाएंगे आप
कई आला डॉक्टर्स को दिखाने के बाद जब सच्चाई सामने आई तो तब तक काफी देर हो चुकी थी। इंग्लैंड में ग्रेटर मैनचेस्टर के मिडलटन शहर में रहने वाली महिला गैमा एपस्टेन (37) की है, जिसकी मौत 20 दिसंबर 2018 को उसकी शादी के दो दिन बाद आंत के कैंसर की वजह से हो गई थी। गैमा को टॉयलेट जाने के दौरान खून आना शुरू हुआ था।
हर बार वहां जाने पर उसे कप भर जितनी ब्लिडिंग हो जाती थी। उसने यह बात डॉक्टर को भी बताएं जब वो डॉक्टर को दिखाने गई। अगले 10 महीनों तक उसने अलग-अलग डॉक्टर्स ने ट्रीटमेंट लिया, लेकिन कोई सही बीमारी का पता नहीं लगा सका। वो सब यही आश्वासन देते रहे तुम्हें कुछ नहीं हुआ है और तुम जल्द ठीक हो जाओगी।
आखिर जब अप्रैल 2016 में हुई कई जांच के बाद एक डॉक्टर ने आंत के कैंसर का पता लगा लिया। इसके बाद अगले 21 महीनों तक गैमा का इलाज चला लेकिन तब तक कैंसर का ट्यूमर आउट ऑफ कंट्रोल हो चुका था। डॉक्टर की बात सुनकर टूट गई थी वो : गैमा की शादी उसकी मौत से महज 2 दिन पहले ही हुई थी। उसने बर्नले के उसी हॉस्पिटल अपने पार्टनर बेन ग्रीनवुड के साथ शादी की थी, जहां उसका इलाज चल रहा था।
इस दुखद मामले में महिला की बहन ने कहा कि अगर सही समय पर डॉक्टर्स ने कैंसर का पता लगा लिया होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।