OMG!! इस देश में महिलाएं पतियों को खिला रहीं नपुंसक बनाने वाली दवा, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

img

अजब-गजब॥ चीन (CHINA) में पति (husband) की बेवफाई से बचने के लिये औरतों ने नया पैंतरा ढूंढ लिया है। ऐसा तरीका जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया।

husband wife

पति उन्हें धोखा न दें और दूसरी औरतों पर नजर न डालें, इसके लिए कुछ महिलाएं अपने पतियों को दवा खिला रही हैं। यह कोई आम दवा नहीं है बल्कि मर्दों को नपुंसक बनाने वाली हैं। मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक चीन में पत्नियां अपने को पतियों को गुपचुप तरीके से ऐसी दवा दे रही है जिससे वे नपुसंकता के शिकार हो जाएं और दूसरी औरतों की ओर ध्यान न दें।

चीनी अखबार के अनुसार एक लेख से पता चला है कि कुछ चीनी पत्नियां अपने पति को गुपचुप तरीके से डायथाइलस्टीलबेस्ट्रोल खिला रही हैं। बताया जा रहा है कि ये दवा एक प्रकार का सिंथेटिक एस्ट्रोजन है जो मर्दों को नपुंसक बनाता है। चीन में हाल में ऐसे किस्से कहानियां सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ पत्नियों ने ऑनलाइन दवाएं ऑर्डर कीं और गुपचुप तरीके से भोजन या पेय पदार्थ में मिलाकर अपने पतियों को दे दिया। बताया जा रहा है कि ये दवा खाने के बाद कुछ धोखेबाज पतियों ने अपनी पत्नियों को धोखा देना बंद कर दिया।

 

Related News