Yearly 2022 Horoscopes: साल 2022 में संभल कर रहे इन 8 राशियों के जातक, रहेगी शनि की टेढ़ी नजर

img

हिन्दू धर्म शास्त्र में कुल नौ ग्रहों का जिक्र किया गया है। माना जाता है कि इन नवग्रहों में शनि ग्रह की गति सबसे धीमी होती है। शनि ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में लगभग ढाई साल का समय लगता है। वहीं, शनि ग्रह के स्थान परिवर्तन का शुभ-अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। हालांकि कुछ राशियों पर शनि का असर अधिक ज्यादा देखने को मिलता है। साल 2022 (Yearly 2022 Horoscopes) में कुल 8 राशियों पर शनिदेव अपना प्रभाव डालेंगे। आइये जानते हैं वे कौन सी राशियां हैं जिन पर शनि की टेढ़ी दृष्टि रहेगी।

SHANI DEV- Yearly 2022 Horoscopes

ज्योतिषशास्त्र कि मुताबिक 29 अप्रैल को शनि स्थान परिवर्तन करेंगे। शनि गोचर से धनु राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती से निजात मिल जाएगी। इसके साथ ही मीन राशि वालों पर शनि की साढ़े साती शुरू हो जाएगी। वहीं मकर और कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़े साती चलती रहेगी। शनि के इस स्थान परिवर्तन से कर्क व वृश्चिक राशि वालों पर भी ढैय्या शुरू हो जाएगी। (Yearly 2022 Horoscopes)

नए साल में 12 जुलाई को शनि वक्री अवस्था में एक बार फिर से कुंभ से मकर राशि में गोचर करेंगे जिसके असर से जो राशियां शनि की दशा से मुक्त हो गई थीं, वह एक बार फिर से शनि की दशा की चपेट में आ जाएंगी। 12 जुलाई से 17 जनवरी 2023 तक धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती और मिथुन व तुला राशि वालों पर शनि की ढैय्या का असर रहेगा (Yearly 2022 Horoscopes)

इन राशियों पर नहीं रहेगी शनि की दृष्टि (Yearly 2022 Horoscopes)

2022 में मेष, वृषभ, सिंह और कन्या राशि वालों पर शनि की तिरछी नजर नहीं रहेगी।

 

यूपी में सरकार बनाने के लिए अखिलेश यादव ने एक और पार्टी से किया गठबंधन, BJP को होगा नुकसान

रिलीज हुआ फिल्म Atrangi Re का ट्रेलर, अक्षय कुमार ने की ये बड़ी गलती, अब फैंस कर रहे खिंचाई

अभी नहीं खत्म होगा किसानों का आंदोलन! अब इस नई जिद पर अड़े राकेश टिकैत

Related News