आज कामकाज संभालेंगे योगी के नए मंत्री, जितिन प्रसाद से लेकर पलटू राम तक जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय

img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के नए मंत्री आज अपना कामकाज संभालेंगे। बीते रविवार को एक कैबिनेट मंत्री (Cebinet Minister) के साथ ही 6 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी। इसमें पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ली थी जबकि पलटू राम, संगीता बलवंत, धर्मवीर प्रजापति, छत्रपाल सिंह गंगवार, संजीव कुमार और दिनेश खटीक राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की थी। सोमवार को सभी नए मंत्रियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ सुझाव भी दिए थे।

up cabinet

इन्हें मिला ये मंत्रालय?

कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा विभाग का मंत्री बनाया गया है। वहीं राज्य मंत्री पलटू राम को सैनिक कल्‍याण, होमगार्ड, प्रांतीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, धर्मवीर प्रजापति को औद्योगिक विकास विभाग, राज्य मंत्री संगीता बलवंत को सहकारिता विभाग, राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार को राजस्‍व विभाग, संजीव कुमार को समाज कल्‍याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्‍याण विभाग और दिनेश खटीक को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा कि प्रदेश मंत्रिमंडल में रविवार को शामिल हुए सभी नए सदस्यों को विभागों की जिम्मेदारी दे दी गयी है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार के अंतर्गत रविवार को कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रह चुके जितिन प्रसाद समेत सात मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई।

Related News