बीस लड़कियों से युवक ने बनाए संबंध, खिला देता था ये खतरनाक गोली

img

नई दिल्ली॥ भारत में ‘साइनाइड’ के नाम से कुख्यात मोहन को 19वें दुष्कर्म व मर्डर केस में उम्रकैद की सजा मिली है। मोहन ने साइनाइड खिलाकर 20 लड़कियों की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी।

जानकारी के मुताबिक, दोषी मोहन की मुलाकात 23 साल की युवती से मंगलुरू की एक CAMPCO यूनिट में काम के सिलसिले में हुई थी। कुछ मुलाकातों के बाद ही उनमें मित्रता हो गई थी। दोस्ती गहरी हो जाने पर मोहन ने युवती के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। इसके बाद दोनों 2 जनवरी 2006 को मैसूर में बस स्टैण्ड के करीब एक लॉज में रुके।

रात को संबंध बनाकर अगले दिन उसने लड़की के सारे गहने उतरवाकर लॉज में ही रखवा लिए और फिर कहीं और घूमने जाने के लिए बस स्टैण्ड पर आए। बस स्टैंड पर मोहन ने लड़की को साइनाइड मिली गोली खिला दी जिससे लड़की प्रेग्नेंट न हो।

जैसे ही युवती ने गोली खाई वह टॉयलेट की तरफ भागी और वहीं गिर गई। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया। मोहन फिर वापस लॉज आया और सारे गहने लेकर फरार हो गया। इसके बाद मोहन 2009 में कर्नाटक के बंतवाल से तब अरेस्ट हुआ जब उसने 20वीं महिला को भी रेप के बाद साइनाइड की गोली खिलाकर मौत दे दी।

पढ़िए-फेरे से ठीक पहले दोनों हाथों से मसलने लगा दूल्हा तो चीख पड़ी दुल्हन, बोली- भाग यहां से॰॰॰

Related News