युवराज से पूछा – क्या धोनी को संन्यास ले लेना चाहिए, जानें क्या दिया जवाब

img

नई दिल्ली ।। विश्वकप के बाद से पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर अटकलों का बाजार काफी गरम है। धोनी फिलहाल ब्रेक पर है, लेकिन माना जा रहा है की वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। इस बीच धोनी के संन्यास की चर्चा में युवराज सिंह को भी शामिल किया गया और मीडिया ने उनसे इस मुद्दे पर राय मांगी।

पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का मानना है की यह धोनी के लिए काफी अनफेयर स्थिति है। उनका मानना है की धोनी ने टीम इंडिया के लिए काफी कुछ किया है। ऐसे में संन्यास के लिए फैसला उन्ही पर छोड़ देना चाहिए। युवी ने कहा की धोनी के साथ काफी गलत हो रहा है। वह टीम इंडिया के सफल कप्तान रहे हैं। उन्हे अभी और मौका मिलना चाहिए।

पढि़एःपतली से मोटी हो चुकी हैं युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच, तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन

इसके अलावा युवराज सिंह ने ऋषभ पंत को लेकर भी अपनी राय दी। उन्होने कहा की पंत की धोनी से तुलना करना गलत होगा। कोई भी खिलाड़ी एक दिन में धोनी नहीं बन सकता। उन्हे अभी समय लगेगा।

फोटोः फाइल

Related News