भारत रत्न मिलने के बाद ये सुविधाएं सचिन को मिलती हैं फ्री में, नहीं लगता इन चीजों का पैसा

img

नई दिल्ली ।। टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान बताया जाता है। सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया। सचिन तेंदुलकर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक और सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

क्या आप लोग इस बारे में जानते हैं कि सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न मिलने के बाद कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं। सचिन तेंदुलकर को किन चीजों का पैसा नहीं देना पड़ता। इस पोस्ट में हम आपको आज इसी बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं।

पढ़िए-PCB ने सरफराज अहमद को कप्तानी और टीम से हटाया, अब उनकी पत्नी ने धोनी को लेकर कही ये बात

आप लोग जानते होंगे कि भारत रत्न भारत का सबसे बड़ा पुरस्कार है जो चुनिंदा लोगों को ही दिया जाता है। भारत रत्न से सम्मानित होने वाले व्यक्ति को एक प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी दी जाती है।

सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। इस कारण उनको अपनी आय का एक भी रुपया टैक्स के रूप में नहीं देना पड़ता। वह अपने जीवन में कभी भी टैक्स नहीं भरेंगे। सचिन तेंदुलकर ट्रेन की फर्स्ट क्लास कोच में बिना पैसे लिए यात्रा कर सकते हैं।

टीम इंडिया में यदि सचिन तेंदुलकर कहीं भी घूमने जाएं तो उनको बिना किसी चार्ज के वीआईपी सुविधा दी जाती हैं। इतना ही नहीं सचिन तेंदुलकर को जेड प्लस सिक्योरिटी भी दी गई है। सचिन तेंदुलकर को 3 पड़ोसी मुल्कों में घूमने पर फ्री सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है। जिन लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया जाता है, उनको कैबिनेट रैंक के बराबर योग्यता मिल जाती है।

Related News