मां और 7 साल की बेटी को पहले दी लिफ्ट और सुनसान जगह पर चाकू की नोक पर करने लगा दुष्कर्म की कोशिश, महिला की इस बात पर बदला इरादा

img

नई दिल्ली।। कैसी भी परिस्तिथि क्यों न हो, सूझ-बूझ से उसका मुकाबला किया जा सकता है। इसी तरह की एक घटना महाराष्ट्र के औरंगाबाद में घटी है जहाँ एक महिला दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहे व्यक्ति के चंगुल से खुद को छुड़ाने में कामयाब रही। पीड़िता का कहना है कि उसने आरोपी से झूठ बोला कि वह HIV पीड़ित है। यह सुनकर आरोपी ने अपना इरादा ही बदल दिया और वहां से चला गया। बाद में महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला द्वारा पुलिस को दी गयी जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त वह अपनी 7 वर्ष की बेटी के साथ बाजार से वापस घर लौट रही थी। पैसे कम होने के कारण वह शेयरिंग टैक्सी की तलाश में थी कि तभी वहां से गुजर रहे आरोपी किशोर विलास अवहद (22) ने उसे अपनी बाइक पर लिफ्ट दे दी। वह उसे घर छोड़ने की बजाय एक सुनसान जगह ले गया और वहां चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। खबर के मुताबिक पीड़िता के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने पिता की हत्या के मामले में जमानत पर चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक महिला आरोपी को नहीं पहचानती थी। उसके बताये हुलिए के आधार पर आरोपी का स्केच बनवाया गया। पुलिस को इससे आरोपी को गिरफ्तार करने में मदद मिली।

Related News