अखिलेश यादव को लेकर साक्षी महराज ने दिया ये विवादित बयान !

img

लखनऊ ।। BJP के सांसद साक्षी महाराज ने फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोला है। कहा है कि वह डरपोक हैं। उनमें नोएडा जाने की हिम्मत नहीं है।

 

अखिलेश यादव

 

साक्षी महराज ने दिया ये बयान

BJP सांसद ने सपा नेता को इसके अलावा उल्लू भी बताया है और कहा है कि उनकी हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है। बता दें कि साक्षी महाराज ने सूबे में हुए विकास को लेकर अखिलेश को घेरा है। साथ ही नोएडा शहर न जाने को लेकर सपा नेता को उन्होंने खोटी सुनाई।

29 सालों से नोएडा को लेकर एक अंधविश्वास बना है कि जो भी सीएम यहां आता है, वह अपनी कुर्सी से हाथ धो बैठता है। BJP सांसद मंगलवार को सूबे के बिशुनगढ़ में थे। वह यहां के कुछ निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आए थे। उन्होंने इस दौरान हाल में महाराष्ट्र में हुई जातीय हिंसा के लिए कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार बताया।

 

यह भी पढ़े.  भाजपा सहित कई दलों के पूर्व विधायक और नेता सपा में हुए शामिल

 

योगी सरकार को बदनाम करने की कोशिश

उनका कहना था कि विपक्षियों की तरफ से योगी सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही हैं, मगर जनता सब जानती है। साक्षी महाराज ने आगे अखिलेश पर निशाना साधा। कहा, अखिलेश ने मां का इतना दूध नहीं पिया कि वह नोएडा जाने की हिम्मत दिखाएं। साक्षी महाराज के मुताबिक, अखिलेश उल्लू हैं। उनकी हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी है। प्रधानी का बस्ता चला जाता है तो लोग चिल्लाने लगते हैं। यहां तो सीएम की कुर्सी चली गई। अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे।

 

यह भी पढ़े. RSS ने योगी सरकार पर चलाया डंडा, कई मंत्री होंगे…

BSP सुप्रीमो मायावती की तारीफ

यही नहीं, BJP सांसद ने आगे BSP सुप्रीमो मायावती की तारीफ की। उन्होंने कहा, नोएडा में मायावती सरकार ने जो काम किया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता। सूबे में अखिलेश ने ही अधूरा काम किया है। आगरा एक्सप्रेस वे पूरा नहीं हो पा रहा है।

अधूरे काम के बीच में ही उन्होंने मेट्रो के काम को हरी झंडी दे दी थी। आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली से सटा नोएडा शहर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को डराता रहा है। 29 सालों से सूबे के ज्यादातर सीएम इस औद्योगिक शहर में कदम रखने से बचते रहे हैं। अंधविश्वास है कि यहां जो सीएम आता है, वह अपनी कुर्सी से हाथ धो बैठता है।

 

फोटो-फाइल

Related News