अखिलेश यादव के खिलाफ BJP प्रत्याशी दिनेश लाल यादव की मुश्किलें बढ़ी, ये समाज करेगा ‘निरहुआ’ का बहिष्कार

img

लखनऊ ।। आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव (निरहुआ) को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं, चुनाव लड़ने से पहले पूर्व तक निरहुआ की लोकप्रियता यादव समाज में सबसे ज्यादा थी। लेकिन जैसे ही दिनेश लाल यादव (निरहुआ) ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की यादव समाज में उनके खिलाफ आक्रोश व्याप्त हो गया।

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अब यादव समाज दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का बहिष्कार करने का मन बना चुकी है। ऐसे में अब ये माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में निश्चत ही भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव (निरहुआ) की जमानत जब्त होने वाली है।

पढि़ए-अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ना ‘निरहुआ’ को पड़ा भारी, इस भोजपुरी गीत ने उड़ाई बीजेपी की नींद!

हालांकि, अब दिनेश लाल यादव को स्थिति का आभास हो चुका है। लेकिन अब चूंकि बात आगे बढ़ चुकी है। इसलिए वो चुनाव मैदान में डटे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में निरहुआ के रोड शो के दौरान अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगे थे।

फोटो- फाइल

Related News