नग्न होकर लड़कियों से मालिश, फिर इस काम को अंजाम देता ये अय्याश बाबा!

img

new delhi ।। अय्याशी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के घिनौनी करतूतों का खुलासा होने लगा है । आध्यात्मिक आश्रम की आड़ में बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित लड़कियों को फ्लाइंग किस करता था।

नग्न होकर उनसे मालिश कराता था। इस बात का खुलासा जम्मू में बाबा के ड्राइवर रहे संजय बाली नामक शख्स ने किया है। इससे पहले दिल्ली में भी महिलाओं ने बताया था कि बाबा लड़कियों को नग्न कर उनसे मालिश कराता था।

 

वीरेंद्र देव दीक्षित

नग्न अवस्था में लड़कियों से मालिश करवाता

जम्मू में बाबा की कार चलाने वाले संजय बाली का कहना है कि बाबा वीरेंद्र देव काफी अयाशी था और अक्सर लड़कियों को फ्लाइंग किस देता था। वो नग्न अवस्था में लड़कियों से मालिश करवाता था। संजय बाली का दावा है कि उसने यह सब कुछ अपनी आंखों से देखा है। तभी उसका बाबा से विश्वास उठ गया था।

 

यह भी पढ़ें. 3 लोगों ने पहले नाबालिग छात्रा का किया गैंगरेप, फिर बनाया वीडियो

आश्रम एक पिंजरे जैसी बिल्डिंग में है

जम्मू के भगवती नगर इलाके में वीरेंद्र देव का आश्रम है। जहां ओड़िसा, कोलकाता और असम की लड़कियां रह रही है। आश्रम एक पिंजरे जैसी बिल्डिंग में है। यह इमारत किराए की है। जिसका किराया भी बाबा ने नहीं चुकाया है। आश्रम वाली इमारत के मालिक मुकेश कुमार गुप्ता का कहना है कि पहले बाबा ने उससे 11 साल के लिए यह बिल्डिंग किराए पर ली थी।

मुकेश कुमार के मुताबिक उसने अपना मकान जैसे ही आश्रम के लिए दिया तो बाबा ने उसे कहा कि घर तो आपने दे दिया, लेकिन घरवाली कब दे रहे हो। यह सुनकर मुकेश कुमार गुप्ता हैरान रह गए। बाबा की इस हरकत से उसे काफी ठेस पहुंची। तभी से उसने बाबा को छोड़ दिया था।

जवान लड़कियों को यहां से निकल दिया गया

मुकेश कुमार का आरोप है कि जब से बाबा दिल्ली से फरार है। तभी से जम्मू के आश्रम में रहने वाली जवान लड़कियों को यहां से निकल दिया गया है। यहां केवल बुजुर्ग महिलाओं को रखा गया है।

 

फोटो-फाइल

Related News