झारखंड ।। इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में तंत्र क्रिया के बहाने रेप के मामले में 26 वर्षीय महिला की शिकायत पर राजा (प्रतीकात्मक नाम) निवासी खजराना के विरूद्ध शनिवार रात केस दर्ज हुआ। उसे रविवार को अरेस्ट कर अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।
एक अफसर ने बताया कि आरोपी लोहा मंडी में वेल्डिंग का काम करता है। महिला को शादी के 5 साल बाद भी बच्चा नहीं हुआ तो परिवार ने ससुर के परिचित और खुद को तांत्रिक बताने वाले राजा को शुक्रवार को तंत्र क्रिया के लिए घर बुलाया।
वह महिला को एक कमरे में लेकर चला गया। परिवार के लोग बाहर मौजूद थे। तंत्र मंत्र के दौरान महिला से छेड़छाड़ करने लगा। महिला को कुछ देर बाद होश नहीं रहा। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया।