दीपावली से पहले मोदी सरकार ने देश को दिया सबसे बड़ा झटका, दीपावली का मजा हुआ किरकिरा

img

नेशनल डेस्क ।। दीपावली को एक हफ्ता भी नहीं बचा है और आर्इओसीएल से देश के लोगों को बड़ा झटका दे दिया है। आर्इओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार से घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर्स पर बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। जहां एक तरफ सब्सिडी घरेली गैस सिलेंडर पर सितंबर के मुकाबले करीब 6 रुपए प्रति गैस सिलेंडर की बढ़ोतरी हुर्इ है।

वहीं नॉन सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर में 120 रुपए प्रति गैस सिलेंडर की वृद्घि हो चुकी है। नए दाम आज से लागू हो गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अप्रैल से शुरू हुए इस वित्तीय वर्ष में घरेलू सब्सिडी गैस सिलेंडर में अब तक 14 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं नॉन सब्सिडी गैस सिलेंडर में मौजूदा वित्तीय वर्ष में 280 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हो चुकी है।

पढ़िए- आज से हुए ये बड़े बदलाव, कहीं मिलेगा फायदा तो कहीं नुकसान का करना पड़ेगा सामना

सितंबर के मुकाबले सब्सिडी वाले सिलेंडर्स में बढ़ोतरी

महानगर सितंबर (रुपए में) नवंबर (रुपए में) बढ़ोतरी (रुपए में)
दिल्ली 499.51 505.34 5.83
कोलकाता 502.79 508.70 5.91
मुंबर्इ 497.36 503.11 5.75
चेन्नर्इ 488.01 493.87 5.86

सितंबर के मुकाबले नॉन सब्सिडी वाले सिलेंडर्स में बढ़ोतरी

महानगर सितंबर (रुपए में) नवंबर (रुपए में) बढ़ोतरी (रुपए में)
दिल्ली 820.00 939.00 119.50
कोलकाता 849.00 969.50 120.50
मुंबर्इ 795.00 912.00 117.00
चेन्नर्इ 838.50 958.00 119.50

अप्रैल से अब तक सब्सिडी वाले सिलेंडर्स में बढ़ोतरी

महानगर अप्रैल (रुपए में) नवंबर (रुपए में) बढ़ोतरी (रुपए में)
दिल्ली 491.35 505.34 13.99
कोलकाता 494.33 508.70 14.37
मुंबर्इ 489.04 503.11 14.07
चेन्नर्इ 479.44 493.87 14.43

अप्रैल से अब तक नॉन सब्सिडी वाले सिलेंडर्स में बढ़ोतरी

महानगर अप्रैल (रुपए में) नवंबर (रुपए में) बढ़ोतरी (रुपए में)
दिल्ली 653.50 939.00 285.50
कोलकाता 676.00 969.50 293.50
मुंबर्इ 625.00 912.00 287.00
चेन्नर्इ 663.50 958.00 294.50

फोटो- फाइल

Related News