लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति, BJP को लगेगा बड़ा झटका

img

नई दिल्ली ।। भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त देने के लिए कांग्रेस रणनीतियां बनाने में जुट गई है। इसी क्रम में कांग्रेस ने 4 बड़े प्रदेशों में क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर BJP को चुनौती देने की तैयारी कर रही है।

दरअसल, इन चारों राज्यों में लोकसभा की 200 से ज्यादा सीट हैं और कांग्रेस की स्थिति ज्यादा खराब नहीं है। ऐसे में पार्टी गठबंधन सहयोगी को ज्यादा अहमियत देगी। आपको बता दें कि कांग्रेस की नजर उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और तमिलनाडु पर है।

पढि़ए- लोकसभा चुनाव में सीट बटवारें को लेकर फंसा पेंच, सपा,बसपा…

इन चारों राज्यों में लोकसभा की 207 सीट हैं। इनमें से BJP, सहयोगी दल और AIADMK के पास 186 सीट हैं। AIADMK सरकार का हिस्सा नहीं है, लेकिन BJP के प्रति उसका रुख नरम है। कांग्रेस का दावा है कि लोकसभा चुनाव में जीत के लिए इन प्रदेशों में BJP और सहयोगियों को हराना जरूरी है।

पढि़ए- अखिलेश यादव ने एक तस्वीर शेयर कर सीएम योगी पर कसा तंग, दी बड़ी सीख

इस संबंध में कांग्रेस के एक सीनियर नेता का कहना है कि इन चारों राज्यों में कांग्रेस दूसरे विपक्षी दलों के साथ मिलकर मजबूत गठबंधन बनाएगी। ताकि BJP और उसके सहयोगी दलों को कड़ी चुनौती दी जा सके।

फोटोः फाइल

Related News