नई दिल्ली ।। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन सायशा सहगल शादी करने जा रही हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर आर्या और सायशा दोनों 10 मार्च, 2019 को शादी करेंगे। दोनों की शादी हैदराबाद में होगी।
सूत्रों का कहना है कि दोनों जल्द शादी करने जा रहे हैं। फिल्म गजिनीकांत की शूटिंग के दौरान दोनों कलाकारों के बीच प्यार पनपा था। ये फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच Kaappan फिल्म के दौरान नजदीकियां और बढ़ती गईं।
Kaappan फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों साथ में बहुत समय बिताते थे। आउटडोर शूट के वक्त दोनों साथ घूमते हुए नजर आए थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की बॉन्डिंग काफी बढ़िया हो गई और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।
शादी को लेकर कयास लगने तब से शुरू हो गए जबसे सायशा की मां शानीन बानो ने शूट के समय आर्या से घुलती-मिलती नजर आई थीं। तभी से दोनों के शादी की चर्चा जोरों पर चल रही है। बता दें कि दोनों कलाकारों की जोड़ी फेमस है।